रांची, जनवरी 8 -- रांची। आर्ट ऑफ लिविंग, रांची की ओर से भजन-प्रेमियों एवं साधकों के लिए एक विशेष सत्संग का आयोजन रविवार सायं चार बजे किया जाएगा। इसमें ओडिशा के शिक्षक एवं प्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु पांडा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की जाएगी। कार्यक्रम विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल, गंगा मोटर कंपाउंड, हेहल में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...