सहारनपुर, फरवरी 5 -- जेवी जैन कॉलेज के अध्यापक शिक्षा विभाग में बुधवार को आयोजित पांच दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला में बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। 29 जनवरी से आरंभ हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को आर्ट एंड क्राफ्ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों को तीन समूहों में विभाजित कर फैब्रिक पेंटिंग, वॉल हैंगिंग, पॉट डेकोरेशन, बुनाई, कढ़ाई, सिलाई और कैंडल मेकिंग का अभ्यास कराया गया। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. योगिता अरोड़ा ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को तकनीकी सुझाव दिए। मूल्यांकन में कृति को प्रथम और दिव्या को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी में प्रियांशु, श्रद्धा, अंशिका, दीक्षा, अदिति,...