दरभंगा, अक्टूबर 12 -- दरभंगा। राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन सिल्क एक्सपो 2025 की पारिवारिक प्रदर्शनी का शनिवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने उद्घाटन किया। कहा कि यहां देश के हस्तशिल्प एवं हैंडलूम वस्तुओं का अनोखा संगम है। एक लाख से अधिक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। आयोजक मनीष यादव ने बताया कि एक्सपो में भारत के अलग-अलग राज्यों के ऑथेंटिक व ट्रेडिशनल सिल्क, कॉटन हैंडलूम की विशाल रेंज ग्राहकों के लिए रखी गई है। कोलकाता की कोथा की सिल्क साड़ी तथा भागलपुर की सिल्क साड़ियां महिलाओं को लुभा रही है। युवतियों के लिए उत्तर प्रदेश की लखनवी चिकन तथा कॉटन सलवार भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...