गाज़ियाबाद, जनवरी 31 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी विवि में शनिवार को आयोजित मिशन एआई सशक्त भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत के विकास की रीढ़ बनता जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में एआई का प्रभाव देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रहा है। उन्होंने युवाओं से एआई और नई तकनीकों में दक्षता प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस सम्मेलन का आयोजन एआई इंपैक्ट समिट 2026 का आधिकारिक पूर्व-शिखर सम्मेलन के रूप में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एचआरआईटी विवि और वर्ल्ड एआई फॉरम ने संयुक्त रूप से किया। इसमें पांच से ज्यादा देशों के वक्ताओं ने प्रतिभाग किया। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.