मथुरा, जनवरी 12 -- मिनी ग्रामीण स्टेडियम में खेलन वन क्रिकेट कमेटी द्वारा एसपीएल 3 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें रविवार को आर्चीवल क्रिकेट क्लब वृंदावन ने जयंत क्रिकेट अकादमी कोसीकलां को दो रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर गोयल ने टॉस कराकर शुभारंभ किया। जयंत एकेडमी कोसीकलां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कोसीकलां टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तय 20 ओवर में 99 रन बनाए। जबाब में आर्चीवल क्लब वृंदावन की टीम ने सधी बल्लेबाजी कर अंतिम ओवर तक रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष चौधरी को मैन ऑफ द मैच दिया, वहीं दीपांशु को बेस्ट बल्लेबाज एवं आयुष को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया। इस दौरान हरिश्चंद्र शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर गो...