कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। आर्चीज एजुकेशन सेंटर, श्याम नगर का वार्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार 2025 लाजपत भवन सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक मिश्रा और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतीय संस्कृति के विभिन्न रूपों को दर्शाती नृत्य नाटिकाओं, समूह गान और पौराणिक कथाओं पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्ले ग्रुप और नर्सरी के बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।विद्यालय के प्रबंधक मयंक बाजपेई और निर्देशिका ओशमी बाजपेई ने कहा कि सांस्कृतिक जुड़ाव के माध्यम से ही बच्चों में अनुशासन, जीवन मूल्य और संस्कारों की कल्पना की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस...