गंगापार, मार्च 2 -- बारात में आए आर्केस्ट्रा के गाने के विवाद में विवाद सहित अन्य मामलों में एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्यवाई की। मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव से कनेवरा गांव में बारात में आए आर्केस्ट्रा में हरगढ़ निवासी शुभम् सिंह व अजय सिंह के साथ विवाद व मारपीट करने के आरोपी विपिन शुक्ल, उत्तम शुक्ल, सौरभ मिश्रा निवासी कनेवरा व नहवाई निवासी सत्यम् तिवारी, रजनीश कुमार निवासी गुनई गहरपुर,थाना मेजा का पुलिस ने एक पक्षीय शांतिभंग में चालान किया। इसके अलावा फूल चंद्र, सूर्य कली, रमेश, मनोज, जुगेश, सुरेश निवासीगण कनेवरा, थाना मांडा का जमीन के विवाद में पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.