बलिया, मार्च 8 -- बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र घूरी बाबा के टोला में किराए के मकान में रह रही आर्केस्ट्रा की कलाकार ने फांसी लगाकर जान दे दी। सड़क के किनारे स्थित मकान में 22 वर्षीय मुन्नी पत्नी मनजीत वर्मा (निवासी कोलकाता) किराए पर रहती थी। शुक्रवार की रात मनजीत वर्मा डीजे में काम करने के लिए चला गया, जबकि मुन्नी कमरे पर ही थी। शनिवार की सुबह जब मनजीत काम से वापस लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो मुन्नी पंखे के हुक में दुपट्टा लगाकर लटकी दिखी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करमौता निवासी मनजीत के अनुसार वह डीजे में साउंड बजाता है, जबकि मुन्नी नर्तकी थी। दो वर्ष पहले ही दोनों ने शादी कर ली थी। बताया कि मुन्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.