नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर आर्किटेक्ट से 64 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने 20 से अधिक बार में खाते में रकम ट्रांसफर कराई। इस मामले में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-58 के रजत विहार निवासी 57 वर्षीय विकास कुमार गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते साल नवंबर के पहले सप्ताह में उन्हें व्हाट्सऐप पर विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) ट्रेडिंग से जुड़ा बिजनेस ऑफर मिला। खुद को आशी अग्रवाल बताने वाली महिला ने संपर्क किया और एक वेबसाइट के जरिए पांच से 20 मिनट की शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का भरोसा दिया। शुरुआत में वेबसाइट के डैशबोर्ड पर मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ता गया। इसके बाद उन्हें अलग-अलग बैंक खातों में रु...