भागलपुर, जनवरी 16 -- सुल्तानगंज। भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को एके गोपालन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद के टाउन प्लानर सुषमा शिल्पी ने बताया कि 15 से 29 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाए जाने का विभागीय निर्देश के बाद स्कूल और कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एके गोपालन कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाते हुए बताया कि आर्किटेक्ट से नक्शा पास कर ही भवन निर्माण कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...