आजमगढ़, दिसम्बर 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। एडीए में सिंगल विंडो पोर्टल लागू करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रोफेशनल इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ने प्रदेश महासचिव ई.राजेश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव को ज्ञापन सौंपकर एडीए की जटिल प्रक्रियाओं को लोकहित में सरल करने व विभागीय समस्याओं के निराकरण की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ई. जगदीश प्रसाद सोनकर ने कहा कि प्रोफेशनल इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन लोकहित में कार्य करने को प्रतिबद्ध है, लेकिन वर्तमान में एडीए की जटिल प्रक्रिया से आम जन के समक्ष समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। जिसका निराकरण नहीं किया जा रहा है। ई. राजेश सिंह ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत मानचित्र के बाद विभाग द्वारा मक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.