गया, जनवरी 28 -- शहर में 'कहानी विद कॉफी' की सोलहवीं कड़ी में कहानी 'आरोहण' के पाठ एवं चर्चा का आयोजन किया गया। हिंदी शिक्षक एवं शोधार्थी मनीष कुमार ने कहानी के विभिन्न पक्षों पर गंभीर विश्लेषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पवन कुमार की कहानी पाठ से हुई। शोधार्थी मनीष ने कहा कि, प्रसिद्ध कथाकार संजीव की लिखित कहानी 'आरोहण' पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों के संघर्ष, जिजीविषा और आत्मसम्मान की सशक्त कथा है। यह कहानी पर्वतीय जीवन की कठिन परिस्थितियों, प्रकृति के साथ संघर्ष और मनुष्य की अडिग इच्छाशक्ति को बेहद संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करती है। कहानी दो भाइयों भूप सिंह और रूप सिंह के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि कहानी पर्वतीय समाज की खुद्दारी और आत्मसम्मान को प्रभावी ढंग से सामने लाती है। वरिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.