रिषिकेष, फरवरी 6 -- टेंडर प्रक्रिया में चहेतों का लाभ पहुंचाने और 11 लाख रुपये के कमीशन के आरोप को लेकर मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे छवि धूमिल करने के लिए साजिश करार दिया है। कहा कि आरोप सिद्ध नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने प्रेसवार्ता की। बताया कि तीन फरवरी को कुछ लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया और उनके तथा पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अनर्गल आरोप लगाते हुए 11 लाख रुपये के कमीशन का भी जिक्र किया। कहा कि बेबुनियाद आरोपों से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। सभी टेंडर की प्रक्रिया नियमानुसार की गई है। बावजूद, इस तरह के आरोप न सिर्फ उनकी छवि को प्रभावित किया, बल्कि...