पटना, जनवरी 9 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप गठित करने का निर्णय दिया गया है जो न्याय व्यवस्था में एक सामान्य प्रक्रिया है। यह सामान्य-सी बात है। शुक्रवार को जारी बयान में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई की ओर से लगाया गया आरोप निराधार है। हमें न्यायालय पर भरोसा है। जब केस की सुनवाई होगी तो हमारे सभी नेता निर्दोष साबित होंगे। न्यायालय की ओर से हमारे नेता आरोप मुक्त किए जाएंगे। जिस तरीके से केंद्र सरकार अपने विरोधियों व विपक्षी नेताओं को परेशान के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है, उसकी कड़ी के रूप में यह केस है, लेकिन जब केस की सुनवाई होगी तो न्यायालय से हमें न्याय मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.