कुशीनगर, फरवरी 17 -- कुशीनगर। निज संवाददाता हाटा नगरपालिका क्षेत्र के रहने वाले सेना के रिटायर्ड जवान को उनकी बहू ने घर से निकाल दिया है। ऐसा आरोप लगाते हुए उन्होंने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। हाटा नगरपालिका क्षेत्र के मोतीपाकड़ श्रीकांत निवासी जयप्रकाश ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल संजय दुबे को तहरीर सौंपी। बताया कि उनके चार पुत्र हैं और चारों के लिए नौकरी के दौरान ही अलग अलग मकान बनवाकर दे दिया है। अपने लिए अलग मकान बनाकर ठाकुर जी को रखकर पूजा-पाठ करता हूं। उनका कहना था कि बड़ी बहू द्वारा उनके पूजा करने वाले मकान में कब्जा कर लिया गया है और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है। उनके विरोध करने पर फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रही है। प्रभारी निरीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

हिंदी...