मिर्जापुर, फरवरी 13 -- लालगंज। अमेरिका और भारत के बीच किए गए व्यापार समझौतों को रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने तहसील में प्रदर्शन कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम महेंद्र सिंह को मांगपत्र सौंपा। राष्ट्रपति से समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन में किसानों ने कहा कि सस्ती विदेशी उपज से भारतीय किसान तबाह होंगे। अमेरिका की खेती भारी सब्सिडी पर आधारित पूरी तरह मशीनिस्ट और बड़े कॉर्पोरेट का मॉडल पर आधारित है। अगर भारत सोयाबीन, मक्का, गेहूं, डेयरी उत्पाद, दालों पर आयात शुल्क घटाता है तो सस्ती अमेरिकी फसल भारतीय मंडियों में आएगी, जिससे भारतीय किसानों को काफी नुकसान होगा। लाखों दुग्ध उत्पादक प्रभावित होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भारी आघात होगा। एमएसपी और खाद्य सुरक्षा पर खतर...