पीलीभीत, अप्रैल 22 -- छात्रा की ओर से दरोगा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए सीओ को जांच सौंपी है। थाना हजारा क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा पहली अप्रैल को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरु कर दी थी। जानकारी न लग पाने पर थाने में तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। परिजनों की ओर से जानकारी मिलने के बाद थाने से दो दरोगा छात्रों को दस अप्रैल को कन्नौज से लेकर थाने आ गए थे। कन्नौज से थाने लाने के दौरान छात्रा ने एक दरोगा पर उसके साथ छेडछाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर छात्रा ने सीएम पोर्टल पर जब शिकायतज की तो थाने में खलबली मच गई थी। पुलिस छात्रा के पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.