लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- निघासन इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही उससे पूछताछ होगी। आरोपी से पूछताछ होने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि किशोरी से रेप हुआ था या नहीं। कोतवाली निघासन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 17 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर में घर लौटने पर उसकी बेटी गायब मिली। बुधवार की सुबह करीब दस बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शहतूत के पेड़ की टहनी से उसका शव दुपट्टे से लटका मिला। घरवालों ने बेटी के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन उन्होंने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी। पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल ने किया। गुरुवार की शाम पुलिस को किशोरी के शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.