गुमला, दिसम्बर 22 -- सिसई। प्रखंड के पूसो क्षेत्र अंतर्गत लावगाई गांव निवासी तेतरू गोप के 23 वर्षीय पुत्र हरजीत गोप ने सोमवार को पुसो थाना पहुंच कर थानेदार मोहम्मद जहांगीर खान के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गुमला जेल भेज दिया। थानेदार ने बताया कि हरजीत गोप के विरुद्ध बीएसएन की धारा 96 के तहत पुसो थाना कांड संख्या 30/25 दर्ज है। कांड दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। लगातार दबिश के कारण आरोपी ने थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पूछताछ, चिकित्सकीय जांच के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.