प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता के पितईपुर स्थित कमला शरण यादव इंटर कॉलेज में फीस के लिए कक्षा नौ की परीक्षा से वंचित किए जाने पर छात्रा के फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में वाइस प्रिंसिपल को पुलिस ने प्रथम दृष्टया दोषी पाया है। उसने परीक्षा कक्ष में छात्रा को कॉपी देने के बाद फटकार लगाते हुए वापस ले लिया था। पुलिस ने उसे रविवार सुबह घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पितईपुर निवासी कमलेश कुमार प्रजापति की 15 वर्षीय बेटी रिया उक्त कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार सुबह उसे 1200 रुपये फीस बकाया होने के कारण परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया था। रिया ने घर लौटकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसकी मां पूनम ने प्रबंधक संतोष कुमार यादव, बड़े बाबू दीपक सरोज, प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, शिक्षक, चपरासी धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.