नोएडा, नवम्बर 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपी रोहित की जमानत के लिए अर्जी लगाई। सत्र न्यायालय में आरोपी की जमानत याचिका पर दो दिसंबर को सुनवाई होगी। निक्की हत्याकांड के मामले में बुधवार को सत्र न्यायालय में आरोपी विपिन भाटी के भाई रोहित भाटी के लिए पहली जमानत याचिका दायर की गई। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता का दावा है कि रोहित घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने खुद आरोपपत्र में कॉल डिटेल रिकॉर्ड से सबूत पेश किए हैं कि रोहित घटना के समय कहीं और था। आरोपी पक्ष द्वारा अदालत में सबूत पेश कर अपना पक्ष रखा जाएगा और बताया जाएगा कि रोहित को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। वहीं, इस मामले में निक्की की ओर से वरिष्ठ वकील उधम सिंह तोंगड़ ने बताया कि न...