नोएडा, दिसम्बर 2 -- निक्की हत्याकांड ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी रोहित की जमानत याचिका पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई। अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि पांच दिसंबर निर्धारित की है। सिरसा गांव में 21 अगस्त को विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति विपिन, सास दया, जेठ रोहित और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस इस केस में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने एक आरोपी रोहित की जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। सत्र न्यायालय में आरोपी की जमानत याचिका पर दो दिसंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन आरोपी पक्ष के अधिवक्ता एडवोकेट मनोज भाटी बोड़ाकी ने तर्क दिया क...