रामपुर, फरवरी 14 -- रामपुर में साथी की हत्या पर आक्रोशित वकीलों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को और उग्र हो गया। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए वकीलों ने कलक्ट्रेट से मार्च निकालकर आंबेडकर पार्क के सामने बरेली-मुरादाबाद रोड जाम कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। वहीं, सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी जिला पंचायत के बाबू असगर अली को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजीव कुमार ने बताया कि जिला पंचायत के आरोपी बाबू असगर अली को मुरादाबाद के निजी अस्पताल से रामपुर लाकर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.