पलामू, दिसम्बर 1 -- मेदिनीनगर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन देवी मंडप के समीप से रविवार के रात में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की क्रम में ग्रामीणों की सजकता के कारण आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया है। सोमवार के दिन में मामले की जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई सूचना पाते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक जब्त करते हुए रामगढ़ थाना परिसर में लगा दिया गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि अब तक किसी के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर बाइक जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...