रामपुर, जनवरी 29 -- स्वार। आतंकी गतिविधियों के आरोप में गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए फैजान सलमानी से मिलने के लिए उसके पिता शकील अहमद गुरुवार को अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। गिरफ्तारी के बाद से ही परिवार गहरे सदमे में हैं। नगर पंचायत नरपत नगर निवासी शकील अहमद के बेटे फैजान सलमानी को अहमदाबाद एटीएस टीम ने रविवार को गुजरात के नवसारी जिले के कोट पेंट कारखाना मोहल्ले से गिरफ्तार किया था। एटीएस द्वारा गिरफ्तारी की सूचना दिए जाने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया था। परिजन किसी तरह की जानकारी न मिलने से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद फैजान को अहमदाबाद ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में पिता शकील अहमद बेटे से मुलाकात और मामले की जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद रवाना हुए हैं। परिवार का कह...