लखीसराय, फरवरी 24 -- सूर्यगढ़ा। माणिकपुर पुलिस ने बहला-फुसलाकर एक लड़की को भगाने के आरोपी युवक पुनीत कुमार साटिन सलेमपुर को छापेमारी में सोमवार को गिरफ्तार किया। इसके साथ भगाई गई लड़की भी बरामद हुई है। लड़की के भाई ने इस संबंध में युवक के खिलाफ प्राथमिकी गत रविवार को दर्ज कराई थी। इस मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लड़की को बरामद कर लिया गया है। न्यायिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...