समस्तीपुर, फरवरी 12 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं और परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थिति अनियंत्रित होती देख दारोगा ने पिस्टल लहराई। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस आरोपी को सुरक्षित थाने लाने में सफल रही। घटना के संबंध में बताया गया है कि मुफस्सिल थाना पुलिस मारपीट के मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ झामा को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। पुलिस जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन में बिठाकर चलने लगी, घर की महिलाओं और युवतियों ने लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस वाहन को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपी को जबरन उतारने का प्रयास करने लगीं। दारोगा की सख्ती से पीछे हटी भीड़ हंगामा बढ़ता देख और पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.