देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। देवीपुर थाना की पुलिस टीम गुरुवार को कुंडा थाना क्षेत्र पहुंची। पुलिस टीम ने सबसे पहले कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को अपने आगमन की सूचना दी और संबंधित मामले की जानकारी साझा की। इसके पश्चात देवीपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र में आरोपी के सत्यापन की कार्रवाई शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीपुर थाना की पुलिस टीम कुंडा थाना क्षेत्र के बेगी गांव पहुंची, जहां थाना कांड संख्या 153/2023 से जुड़े आरोपी का सत्यापन किया गया। सूत्रों ने बताया कि उक्त आरोपी देवीपुर थाना में दर्ज एक मामले में नामजद है और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही है। सत्यापन के दौरान पुलिस ने आरोपी के पते, पारिवारिक पृष्ठभूमि और वर्तमान गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई। हालांकि, सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.