पूर्णिया, जनवरी 29 -- केनगर, एक संवाददाता। पुलिस ने नाबालिग लड़की की अपहरण मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी के भोकराहा गांव स्थित उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया है। इस दौरान पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ केनगर थाना से रवाना होते हुए केनगर चौक होकर भोकराहा गांव में पहुंची और फरार आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि बीते 30 अक्टूबर 2025 की सुबह गोकुलपुर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण विद्यालय जाने के दौरान कर लिया गया था। उक्त मामले को लेकर अपहृत लड़की के पीड़ित पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। फरार आरोपी के खिलाफ एसडीजेएम कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। उन्होंने कहा यदि तय समय सीमा के भीतर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके घरों की...