रुडकी, जनवरी 28 -- मानक चौक मोहल्ले में लेनदेन को लेकर बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मानक चौक निवासी 67 वर्षीय राजकुमार गाबा पर सोमवार को एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पीड़ित के गले पर वार किया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...