बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी को ज्ञापन शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता बेटी की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बरबीघा के माहुरी मंडप की मुन्नी देवी द्वारा एसपी को ज्ञापन दिया गया है। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री पार्वती देवी की शादी शेखपुरा के माहुरी टोला नवीन कुमार के साथ हुई थी। चार माह पहले उसकी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया था। इस मामले में आरोपी पति नवीन कुमार को पुलिस ने अबतक गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...