रुद्रपुर, मई 26 -- किच्छा। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत राठौर का धरना जारी है। श्रीकांत राठौर ने आरोप लगाया कि कोतवाल धीरेंद्र कुमार आरोपीयो को संरक्षण दे रहे है। उन्होंने कोतवाल धीरेंद्र कुमार के ट्रांसफर की भी मांग की। रविवार रात्रि वार्ड 6 नई सुनहरी में श्रीकांत समर्थक पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। आरोपीयो ने फायरिंग कर मारपीट की। इससे गुस्साए श्रीकांत राठौर ने अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में धरना दे दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर श्रीकांत के समर्थकों को कोतवाली से भगा दिया। जिसके बाद मामला गर्मा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।आरोपोयो कि गिरफ्तारी और कोतवाल के ट्रांसफर की मांग को लेकर सोमवार को भी श्रीकांत का अपने समर्थकों के साथ कोतवाली के बाहर धरना जारी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.