देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर, प्रतिनिधि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंदन कुमार के साथ मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे आईएमए भवन में सभी डॉक्टरों की आकस्मिक बैठक आयेजित की गई। बैठक में रविवार सुबह डॉ. कुंदन कुमार पर हुए जानलेवा हमले को लेकर सभी में आक्रोश देखा गया। बैठक के दौरान आईएमए सचिव डॉ. गौरी शंकर द्वारा कहा गया कि गंभीर मामले में प्रशासन का रवैया बहुत उदासीन दिख रहा है। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसी परिस्थिति में आईएमए व सहयोगी संगठन हड़ताल करने के लिए बाध्य हो गए हैं। कहा कि इस आशय को लेकर मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा व ठोस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.