बरेली, अप्रैल 19 -- बरसेर/सिरौली। थानाक्षेत्र के गांव अजमेर में दो दिन पूर्व समुदाय विशेष के लोगों ने सामूहिक रूप से एक घर में घुसकर मारपीट और पथराव किया था। इस मामले में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और पुलिस को निर्देश दिए कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें और निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात करें। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांव अजमेर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित महिलाओं और बच्चों ने रोते हुए उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से हमला किया गया। ईंट-पत्थर फेंके, हमलावर धमकियां दे रहे थे और महिलाओं ने खुद को कमरों में बंद कर लिया था। दहशत में परिजन खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं। इस पर मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.