लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- एडीजी प्रवीण कुमार शुक्रवार को खीरी पहुंचे। एडीजी ने पुलिस लाइन सभागार में सीओ और थानेदारों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी त्योहार और लंबित केसों पर चर्चा हुई। एडीजी ने कहा कि पुलिस मजबूती जे साथ कोर्ट में केसों की पैरवी करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा आरोपियों को सजा दिलवाई जा सके। एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा कि आने वाले त्योहारों को लेकर पुलिस तैयार रहे। होलिका दहन की जगह को लेकर अगर कही विवाद है तो राजस्व के अफसरों के साथ मिलकर उसको समय पर निपटवा ले। ताकि त्योहार पर कोई विवाद की स्थिति पैदा न हो। साथ ही थानों पर पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन हो, उसमें अगर कोई जनता की दिक्कत निकलकर आती है तो उसका समाधान करे। जिससे त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। एडीजी ने लंबित मुकदमों और अपराध की भी समीक्षा की। समीक...