चंदौली, जनवरी 15 -- नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगावां पुल के समीप बीते दो दिनों पूर्व मोबाइल की छिनैती के मामले में पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित काफी परेशान है। जयमोहनी गांव निवासी अजय यादव का मोटरसाइकिल सवार तीन की संख्या में उचक्के मोबाइल छीन कर फरार हो गए। आरोप है कि मोबाइल के कवर में तीन हजार रुपये भी रखा गया था। अब तक आरोपियों का पता नहीं चलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक थाना क्षेत्र में चोरी छिनैती उचक्कागिरी मारपीट कर के बदमाश दूसरे थाने की सीमा में भाग जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...