लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- पलियाकलां, संवाददाता। पलिया कोतवाली क्षेत्र के फरसहिया गांव निवासी करन की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज मुकदमें के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने देर शाम अंतिम संस्कार तो कर दिया गया है लेकिन घटना को लेकर मृतक के परिजनों में अभी भी रोष है। फरसहिया गांव निवासी करन पुत्र दौलतराम का शव 28 अगस्त को संदिग्ध हालात में मेलाघाट जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे मिला था। मामले में दूसरे दिन शिनाख्त होने के बाद जब घर पहुंचा तो परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिजनों पर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया था। मामले में मृतक की मां सोमवती की तहरीर पर पुलिस ने नामजद नौ लोगों के खिलाफ हत्या व हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में शनिवार को मृतक का अंतिम संस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.