हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्योति मेर हत्याकांड के आरोपियों द्वारा दोबारा योग सेंटर खोले जाने पर कड़ा विरोध जताया और इसे तत्काल बंद करने की मांग की। महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी बेल पर बाहर आकर दोबारा योग केंद्र चला रहे हैं, जो समाज में गलत संदेश दे रहा है। यह पीड़ित परिवार की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ है। नगर अध्यक्ष कविता जीना ने प्रशासन और पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाते हुए मामले का स्वतः संज्ञान लेने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी को तत्...