हरदोई, जनवरी 4 -- हरदोई, संवाददाता। महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे की तहकीकात अब तेजी पकड़ चुकी है। इस मामले में आरोपित दूसरे सीडीपीओ राजेंद्र चौधरी की तलाश में पुलिस जुट गई है। उन पर विभाग निलंबन की कार्रवाई पहले से ही कर चुका है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आरोपित सीडीपीओ राजंेद्र चौधरी का विभाग में खासा रुतबा है। उनकी तैनाती भरखनी विकास खंड मे थी। वरिष्ठ सीडीपीओ होने की वजह से जिला कार्यक्रम अधिकारी के अवकाश पर जाने के दौरान वह प्रभारी के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी का कार्यभार संभालते थे। विवेचक दरोगा विश्वास शर्मा ने बताया कि कछौना में तैनात सीडीपीओ अनुराग को पकड़ा जा चुका है। वहीं भरखनी के सीडीपीओ राजेंद्र चौधरी की तलाश के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ह...