मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में चौक पर 27 अक्टूबर की रात गोलीबारी व चाकूबाजी की वारदात के आरोपित मुखिया अंजनी साह की जमानत अर्जी पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-पंचम के कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने रामपुरहरि थाना की पुलिस से केस डायरी मांगी है। अब इस अर्जी पर चार दिसंबर को सुनवाई होगी। आरोपित हथौड़ी थाना क्षेत्र की सहिला पंचायत के मुखिया अंजनी साह ने न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) मंजूर आलम के कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। इसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद मुखिया की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस अर्जी को सुनवाई के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-पंचम के कोर्ट म...