भदोही, दिसम्बर 20 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में मनबढ़ को छह माह के लिए जिला बदर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि ओम प्रकाश यादव उर्फ नान्हक निवासी भिखारीरामपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस की पैरवी के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट भदोही ने उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया। उक्त अवधि में जनपद में उसके नजर आने पर गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। मारपीट, गाली-गलौच समेत अन्य आरापों में आरोपित के खिलाफ मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...