बक्सर, जनवरी 19 -- पेज तीन के लिए ------ बोले डॉ. अजीत कोर्ट ने प्रदीप राय व अखिलेश राय को पाया है दोषी: पूर्व विधायक डुमरांव से चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक बौखला गये हैं: प्रदीप बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी व भाजपा नेता प्रदीप राय ने गलत तरीके से जमीन लिया है। यह सिविल कोर्ट में प्रमाणित हुआ है। कोर्ट ने दोषी पाया था। उनपर संज्ञान लिया है। बावजूद प्रशासन की ओर से पीड़ित को कोई सहायता नहीं मिल रही है। उक्त बातें सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ़ अजीत कुशवाहा ने कहीं। कहा कि डीएम से मिलकर उन्होंने पूरी मामले को अवगत कराया है। साथ ही पीड़ित परिवारों की सुरक्षा की उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया कि कि प्रदीप राय के होटल के पास सुदामा उपाध्याय की छह कट्ठा जमीन थी। जो उनकी पुश्तैनी संपत्ति थी...