गोपालगंज, फरवरी 16 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय रेणु देवी के रूप में हुई है, जो गांव निवासी अमित कुमार गुप्ता की पत्नी थीं। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर धनंजय गुप्ता, सास रंजू देवी तथा देवर सचिन कुमार को हिरासत में ले लिया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घर के बाहर खाट पर रखे शव को बरामद कर मामले की छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी गई। फिर प्रणव कुमार राय के नेतृत्व में एफएसएल की टीम मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.