चित्रकूट, मार्च 1 -- चित्रकूट, संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र के मैनहाई माफी गांव में सपा की पीडीए जनचौपाल का आयोजन हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुज सिंह यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में वर्ग विशेष के लोगों का देश के संसाधनों और पूंजी पर कब्जा कराया जा रहा है। पीडीए के लोगों को वैधानिक व्यवस्था और मुख्य धारा से साजिश के तहत भाजपा हटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाई बाबा साहब और उनके संविधान के विरोधी रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि दलित, पिछड़ा, शोषित समाज, आदिवासी और महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठे। भाजपाई संविधान और लोकतंत्र के विरोधी हैं। संविधान और बाबा साहब के चित्र के सामने नतमस्तक होने वाले उनकी विचारधारा और बताए हुए रास्ते के विपरीत काम करते हैं। अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मान सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.