अल्मोड़ा, जनवरी 13 -- चौखुटिया। जयराम बाखल निवासी एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध मौत को परिजनों ने हत्या बताया है। इसको लेकर परिजनों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। मामले की जीरो एफआईआर करवाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिचनों का कहना है कि 28 वर्षीय चंकी आर्या उर्फ मनोज दिल्ली में कुक की नौकरी करता था। तीन जनवरी को उसका शव साकेत ब्लॉक मकान संख्या 121 में केबल की वायर से लटका हुआ मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद होने की बात करते हुए काम के दबाव में आत्महत्या करने की बात कही। परिजनों का कहना है कि चंकी नवंबर में अपने गांव आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...