शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- कस्बा स्थित संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित आरोग्य संकल्प शिविर के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक लाभ देखने को मिला। शिविर में 420 से अधिक मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनकी विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जांचों के उपरांत निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा किए गए परीक्षणों के दौरान गंभीर रोगों से पीड़ित 30 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। चेयरमैन नीलेश यादव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन नीलेश यादव, प्रिंसिपल हनी एसआर प्रसाद के साथ डॉ. शुभम गौरव, डॉ. संजय यादव, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. सुनीता पाटिल, डॉ. दीपक यादव, डॉ. सृष्टि गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.