मुरादाबाद, फरवरी 22 -- मूंढापांडे स्थित सेंट एंथनी स्कूल परिसर में रविवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक रामवीर सिंह ने उद्घाटन समारोह में कहा कि शिविर का उद्देश्य एक ही स्थान पर निःशुल्क पशुचिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। विधायक ने पशु आरोग्य मेले के आयोजन को लेकर विभाग की सराहना की। विधायक ने कहा कि यह प्रयास भगवान श्री राम के दौर की लिखित तथ्यों की याद दिला रहा है। राज्य सरकार द्वारा मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षी के साथ संवेदनशीलता दिखाते हुए ऐसे आयोजन किये जा रहे हैं। विधायक ने पशुपालन विभाग की ओर से जारी 1962 नम्बर की सुविधा की सराहना की। बताया कि पशुपालक इस नंबर की मदद से कॉल कर मोबाइल एम्बुलेन्स को पशुओं के उपचार के लिए बुला सकते हैं। विधान परिषद सदस्य डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त, गो संरक्षण...