शामली, दिसम्बर 7 -- जिले में शासनादेश पर सभी सीएचसी पीएचसीयों पर आरोग्य मेले लगा कर मरीजों को रविवार को भी उपचार की सुविधा दी जाती है। जिसके चलते रविवार को शामली सीएचसी में लगें आरोग्य मेले में अपना इलाज कराने 45 मरीज पहुचें। जिनका इलाज मेले में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा रोग जांच कर किया गया। और मरीजों को दवा दी इन मरीजों में अधिकतर मरीज खांसी जुकाम दर्द और बुखार जैसी मौसमी बिमारियों से ग्रस्त पहुचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...