लखनऊ, फरवरी 1 -- सभी शहरी और ग्रामीण पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला हुआ। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने आजाद नगर पीएचसी का निरीक्षण किया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि आरोग्य मेले में 4198 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिसमें 1655 पुरुष, 2116 महिला और 427 बच्चे शामिल रहे। सीएमओ ने बताया कि मेले में प्रसव पूर्व जांच, नियमित टीकाकरण, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य जांच, संचारी एवं गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, आवश्यकतानुसार उच्च संस्थानों को संदर्भन, परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं तथा परामर्श एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.