गौरीगंज, जनवरी 4 -- अमेठी। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 3806 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डाक्टरों ने दवाएं दी। गौरीगंज के पीएचसी जेठू मवई पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. पीताम्बर कनौजिया ने मरीजों की जांच की। वहीं संग्रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में आयोजित आरोग्य मेले में 60 मरीजों का उपचार किया गया। सीएचसी प्रभारी संग्रामपुर डॉ. संतोष सिंह ने बताया मरीजों के शुगर व‌ ब्लडप्रेशर की जांच की गई। सीएमओ डा. अंशुमान सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में कुल 603 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...